सनातनियों पर हिंसा अस्वीकार्य, भारत सरकार कड़ा रुख अपनाए: सुनील अग्रवाल
By Team Lohardaga live

बांग्लादेश की घटना के विरोध में लोहरदगा में पुतला दहन, सैकड़ों लोग शामिल
लोहरदगा। बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की कथित हत्या की घटना के विरोध में गुरुवार को जय श्रीराम समिति की ओर से स्थानीय पॉवरगंज चौक पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों सनातन समाज के लोग उपस्थित रहे और एकजुटता का प्रदर्शन किया।
जय श्रीराम समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ हुई कथित घटना अत्यंत निंदनीय है और विश्व स्तर पर मानवाधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश या क्षेत्र में धार्मिक आधार पर हिंसा को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
सुनील अग्रवाल ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कूटनीतिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सख्त पहल की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विश्व समुदाय को यह संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया कि सनातन समाज किसी भी प्रकार की धार्मिक हिंसा के विरुद्ध एकजुट है।
पुतला दहन कार्यक्रम में जय श्रीराम समिति के संरक्षक राजीव रंजन, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, अजय पंकज, रितेश कुमार, रोहित साहू, मनोज साहू, संजय नायक, रंजीत कुमार साहू, देवेंद्र मंडल, रामलगन महतो, रामकुमार महतो सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा समिति के महासचिव प्रदीप साहू, महिला अध्यक्ष इंदिरा प्रधान, बेली देवी, कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू राय, संगठन महामंत्री कपिल मिश्रा, रक्त संग्रह अध्यक्ष जीवन राज मेहता, उपाध्यक्ष विनोद साहू, नगर महामंत्री सुशील पटनायक सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
