विशाल डुंगडुंग ने किया नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
By Team Lohardaga live

लोहरदगा। लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र से कांग्रेस के नेता विशाल डुंगडुंग ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नागरिकों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। “विशाल डुंगडुंग जिंदाबाद” और “कांग्रेस जिंदाबाद” के नारों से शहर का माहौल गूंज उठा।
इस मौके पर विशाल डुंगडुंग ने कहा कि नगर की सबसे बड़ी समस्या पेयजल है और उनकी प्राथमिकता इसका स्थायी समाधान करना होगी। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन मिलने पर नगर परिषद को ईमानदारी, पारदर्शिता और जनकल्याण के साथ संचालित किया जाएगा। बेहतर सड़कें, नाली व्यवस्था, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उनकी मुख्य प्राथमिकताएं होंगी।
उन्होंने युवाओं और महिलाओं की भागीदारी से नगर विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया। नामांकन के दौरान कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद थे। इस नामांकन के साथ ही नगर परिषद चुनाव का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है।
