Orange hindi lohardaga live

वार्ड नंबर 22 में चला वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान

By Team Lohardaga live

political
हस्ताक्षर अभियान चलाते कांग्रेसी

लोहरदगा। वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत नगर प्रभारी निशीथ जायसवाल द्वारा वार्ड नंबर 22 में हस्ताक्षर एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर निशीथ जायसवाल ने कहा कि वोट चोरी एक गंभीर मुद्दा है, जो हमारे लोकतंत्र की नींव को कमजोर करता है। हमें अपने मताधिकार की रक्षा करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष हो।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने वोट चोरी कर सत्ता प्राप्त की है और उसी तरीके से सत्ता में बने रहना चाहती है। इसी कारण इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नगर क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के दौरान जनता का व्यापक सहयोग देखने को मिला। मौके पर युवा अध्यक्ष विशाल डुंगडुंग, संजय नायक, अनिस अहमद, जामिल अंसारी, मोज़ाहिर अंसारी, उदय नायक, प्रतिमा देवी, अनीता देवी, प्रभा देवी, सूचिता उराँव, बिना उराँव, जितु कुमार, अर्जुन उराँव, कैलाश कुमार, सोनू अंसारी, राजू महली, विपिन महली, संतोष कुमार, दिलशाद अंसारी, मनोज नायक, विनायक राम, विकास राम आदि मौजूद रहे।