Orange hindi lohardaga live

पीएम श्री विद्यालय नवाड़ीपाड़ा में 'वॉक फॉर डिस्लेक्सिया' कार्यक्रम आयोजित

By Team lohardaga live

Education
कार्यक्रम को संबोधित करते शिक्षाक
उपस्थित विद्यालय के छात्र-छात्राएं

लोहरदगा। डिस्लेक्सिया बच्चों के समर्थन में पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवाड़ीपाड़ा लोहरदगा में 'वॉक फॉर डिस्लेक्सिया' कार्यक्रम

का आयोजन किया गया। जिसके तहत विद्यालय के 6 से 8 वर्ग के बच्चे, सभी शिक्षक, माता समिति के सदस्य लाल वस्त्र धारण कर विद्यालय के पोषक क्षेत्र में मौन पदयात्रा किया। बच्चों ने पोस्टर और तख्तियां ले रखी थी, जिसमें डिस्लेक्सिया कमजोरी नहीं सीखने का अलग तरीका है, हर बच्चा होशियार है बस उसका तरीका अलग है, समझो सहानुभूति रखो और समर्थन दो, डिस्लेक्सिया वाले बच्चे भी कर सकते हैं कमाल। इत्यादि स्लोगन लिखे थे। पुनः पदयात्रा के उपरांत विद्यालय के बच्चों द्वारा पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभागार में बच्चों को तारे जमीन पर मूवी दिखलाया गया।

वहीं दूसरे कार्यक्रम बाल अधिकार संरक्षण सा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के सभागार में किया गया। बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर पोक्सो एक्ट, बाल विवाह एवं बाल मजदूरी विषय पर जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार ने कहा कि बाल विवाह, बाल मजदूरी और यौन शोषण समाज के लिए कलंक हैं। प्रत्येक बच्चे का अधिकार है कि वह निडर होकर शिक्षा प्राप्त करे और सुरक्षित वातावरण में अपना बचपन जी सके। पोक्सो एक्ट बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाया गया सशक्त कानून है, जिसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि समाज के हर नागरिक को इन बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करना चाहिए और किसी भी घटना की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को देनी चाहिए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण राम ने कहा कि विद्यालय सिर्फ शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का स्थान है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे विद्यालय के कोई भी बच्चे बाल मजदूरी या बाल विवाह की चपेट में न आएं। जागरूकता ही बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है।

कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन विज्ञान शिक्षक राहुल कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन नेमहंती मिंज ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अरुण राम, राहुल कुमार, नेमहंति मिंज, सुमित्रा टोप्पो, नीलम कुमारी, रिसोर्स टीचर शिलवंती मिंज, सुष्मिता धान माता समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे।