Orange hindi lohardaga live

सेवानिवृत्त चौकीदार सकुर अंसारी के निधन से शोक की लहर

By Team orangehindi

General
सेवानिवृत्त चौकीदार सकुर अंसारी के निधन से शोक की लहर

झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत ने जताया दुख, परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की

लोहरदगा। भंडरा थाना क्षेत्र के पलमी गांव निवासी सेवानिवृत्त चौकीदार सकुर अंसारी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलने पर झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत की लोहरदगा जिला इकाई ने गहरा दुख व्यक्त किया।

पंचायत के जिला अध्यक्ष समशुल अंसारी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पंचायत दिवंगत सकुर अंसारी के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने मरहूम के लिए अल्लाह से जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम और शोकाकुल परिवार को सब्र-ए-जमील व हिम्मत अता करने की दुआ की।

परिजनों के अनुसार, सकुर अंसारी के जनाजे की नमाज शनिवार को असर की नमाज के बाद शाम चार बजे अदा की जाएगी।

और पढ़ें