Orange hindi lohardaga live

भंडरा में हाथी के हमले से महिला की मौत खेत में गेहूं काटने के दौरान हुई घटना, गांव में दहशत

By Team Lohardaga live

incident
Ai image

लोहरदगा/भंडरा। भंडरा थाना क्षेत्र के भैसमुंदो गांव में मंगलवार सुबह जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल है।

मृतका की पहचान बेदाल टंगरा टोली निवासी प्रतिमा उराइन पति कृष्णा उरांव के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रतिमा अपने पति और दो बच्चों के साथ खेत में गेहूं काटने गई थी। इसी दौरान अचानक जंगली हाथी वहां पहुंच गया और महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने प्रतिमा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान महिला के बच्चे भी पास में ही मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी के हमले के दौरान बच्चा जमीन पर गिर गया, लेकिन हाथी ने किसी अन्य को नुकसान नहीं पहुंचाया। हमला केवल महिला पर किया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पर स्थानीय प्रशासन एवं वन विभाग की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हाथियों की आवाजाही पर चिंता जताते हुए वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था और मुआवजा देने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड अक्सर गांव और खेतों की ओर पहुंच जाता है, जिससे लोगों में हमेशा भय बना रहता है। किसानों को खेती-किसानी के कार्य में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है