Orange hindi lohardaga live

मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने शस्त्र पूजन किया

By Team Lohardaga Live

Culture
शस्त्र पूजन में शामिल लोग

भंडरा में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की ओर से शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगीता गुप्ता के नेतृत्व में दुर्गा पंडाल परिसर में शस्त्र पूजन किया गया और मां दुर्गा शक्ति की आराधना की गई।

कार्यक्रम के दौरान संगीता गुप्ता ने कहा कि असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक यह त्योहार है और सभी मातृशक्तियों को अपनी शक्ति को पहचानना चाहिए। विहिप के कृष्ण चैतन्य ने कहा कि सनातन संस्कृति में शास्त्र के साथ शस्त्र पूजन की मान्यता है और महिलाओं को मजबूत होना जरूरी है ताकि वे समाज में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें।

दुर्गा वाहिनी संस्था महिलाओं और लड़कियों को लव जेहाद और अन्य समस्याओं से डटकर मुकाबला करने के लिए तैयार करती है। इस अवसर पर मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की सभी महिलाओं ने शस्त्र पूजन किया।

शस्त्र पूजन के दौरान भीम नाथ शाहदेव, कमलेश शर्मा, आनंद दुबे, श्रेया गुप्ता, प्रियांशी गुप्ता, चन्दन, रोहित सहित अन्य सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।