लोहरदगा में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित
By Teem Lohardaga live

प्रत्येक आवेदन का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता : अनूप कुमार हांसदा

लोहरदगा। शुक्रवार को नगर भवन लोहरदगा में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर का शुभारंभ अनूप कुमार हांसदा कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल लोहरदगा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर में मुख्य रूप से लेखा पदाधिकारी, नगर प्रबंधक सहित नगर परिषद के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न मामलों के कुल 108 आवेदन प्राप्त हुए।
मुख्य अतिथि अनूप कुमार हांसदा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस विशेष पहल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक आवेदन का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है, और इस प्रकार के शिविर जन-कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिविर में आए लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों के कर्मियों द्वारा ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया आरंभ की गई।
