28 पुड़िया गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
By Teem Lohardaga live

नावाटोली में चल रही थी अवैध गांजा बिक्री, पुलिस की छापेमारी में बरामदगी
लोहरदगा। जिले के कुडू थाना क्षेत्र के नवाटोली स्थित एक दुकान से कूडू थाना पुलिस ने 28 पुड़िया गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी को गुप्त सूचना मिली कि कुडू थाना क्षेत्र के ग्राम नावाटोली स्थित एक दुकान में अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष उरांव, अंचलाधिकारी कुडू तथा थाना प्रभारी अजीत कुमार की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान दुकान में मौजूद सूरज कुमार साहू (पिता सुलेंद्र साहू, ग्राम नावाटोली) के समक्ष विधिवत जांच की गई। तलाशी में दुकान से 28 पुड़िया अवैध गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजा के संबंध में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
इसके बाद पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में 28 पुड़िया गांजा को जब्त करते हुए सूरज कुमार साहू को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में कुडू थाना कांड संख्या 118/25, धारा 20(b)(ii)(A) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।
