Orange hindi lohardaga live

गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, स्कूटी और नकदी जप्त

By Team Lohardaga live

Crime
आरोपी को प्रस्तुत करते

लोहरदगा। किस्को थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक व्यक्ति को 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी स्कूटी से लोहरदगा से किस्को की ओर अवैध गांजा लेकर आ रहा है। इस सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किस्को वेदांत शंकर, के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुमन मिंज एवं अन्य पुलिस बल के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने आवासीय टाना विद्यालय के पास छापामारी कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान ब्लैक एवं ब्लू रंग की स्कूटी से 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी युवक की पहचान किस्को थाना क्षेत्र के नारी निवासी स्व इलियास अंसारी के पुत्र यूसूफ अंसारी के रूप में हुई है साथ ही पुलिस ने 3,760 नकद, एक मोबाइल फोन और उक्त स्कूटी को भी जप्त किया।

इस संबंध में किस्को थाना कांड संख्या 28/25, दिनांक 23.10.2025, धारा 20 (b)(ii)(A)/29 NDPS Act, 1985 के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त यूसूफ अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

छापामारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेदांत शंकर, थाना प्रभारी सुमन मिंज, देवेन्द्र हांसदा, चितरंजन प्रसाद, रत्न लाल किस्कू, लक्ष्मण उराँव एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।