चट्टी गांव में युवक की पिटाई, जांच में जुटी पुलिस
By Team Lohardaga Live

लोहरदगा। भंडरा थाना क्षेत्र के चट्टी गांव में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सिमडेगा जिला निवासी अमृत डुंगडुंग किसी से मुलाकात करने शुक्रवार को चट्टी आया हुआ था। इसी दौरान वह एक युवती से बात कर रहा था, जिससे स्थानीय ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
पिटाई की घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ओम कुमार सिंह ने युवक के प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी।
थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार ने बताया कि युवक सिमडेगा का रहने वाला है और तमिलनाडु में काम करता है। युवक का किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसकी जानकारी लेने वह गांव आया था। हालांकि, मामला अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले में किसी व्यक्ति ने थाना में कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
