Orange hindi lohardaga live

पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में छाया मातम

By Teem Lohardaga live

incident
प्रतीकात्मक तस्वीर

लोहरदगा। भंडरा थाना क्षेत्र के पलमी गांव में शनिवार की रात एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राजेश महली (पुत्र स्व. कर्मा महली) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, राजेश पिछले कुछ दिनों से पत्नी के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण तनाव में था। शनिवार की रात वह घर लौटा और सीधे अपने कमरे में चला गया। घर के अन्य सदस्य बाहर बैठकर बातचीत कर रहे थे। कुछ देर बाद जब राजेश कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा, जहां उसे घर की छत के पाइप में रस्सी के सहारे फांसी पर लटका पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

इधर घटना के बाद मृतक की पत्नी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।