Orange hindi lohardaga live

सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

By Team lohardaga live

Accident
दुर्घटना में घायल युवक

स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था और डॉक्टर नही आने पर स्थानीय लोगो ने जताया रोष

सेन्हा लोहरदगा। सड़क दुर्घटना के पश्चात घायल युवक को सेन्हा सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां स्वस्थ्य व्यवस्था ठीक नही होने के कारण आधा घंटा तक घायल युवक स्टेचर पर पड़ा रहा.लेकिन डॉक्टर का पता नही जिसकी सूचना ग्रामीणों के माध्यम से लोहरदगा उपायुक्त को देते हुए मरीज को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु घायल युवक को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. गौरतलब हो कि सेन्हा थाना क्षेत्र के सेन्हा छोटी मस्जिद के समीप रात में यह हादसा हुआ है. जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया.जिसे स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से घायल युवक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा में भर्ती कराया गया.लेकिन चिकित्सा व्यवस्था ठीक नही होने के कारण स्वास्थ्य विभाग के प्रति ग्रामीणों का गुस्सा फूट कर बाहर आया और इसकी जानकारी उपायुक्त डॉ0 कुमार ताराचंद को दिया गया.वही अस्पताल का लचर व्यवस्था की सूचना को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने लोहरदगा सदर अस्पताल के डॉक्टर को फोन कर उपचार करने का निर्देश दिया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए घायल युवक को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.वही घायल युवक का पहचान बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सेरक सियारटोली निवासी बलराम सोनी के 26 वर्षीय पुत्र विनय प्रसाद के रूप में किया गया.जानकारी के अनुसार बताया जाता है.कि टेलर संख्या ओडी 09 वी 8071 छोटी मस्जिद के समीप खड़ा था.इसी बीच लोहरदगा तरफ से घाघरा के ओर जा रहे विनय प्रसाद की स्कूटी संख्या जेएच 07 एच 2881 खड़े ट्रेलर से टक्कर हो गई.जिसमें स्कूटी सवार विनय प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल युवक को आननफानन में सेन्हा अस्पताल पहुंचाया गया.जहां ए एन एम डॉक्टर को फोन लगाते रही परंतु डॉक्टर अपनी मनमानी का परिचय देते हुए फोन नही उठाया और घायल विनय प्रसाद की स्थिति बिगड़ता चला गया तो ग्रामीण उग्र हो स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एम्बुलेंस का सहारा से घायल अवस्था में ही युवक को सदर अस्पताल भेजा गया.वहीं सड़क दुर्घटना और चिकित्सा व्यवस्था की बात सुन डॉ कुमार ताराचंद ने मामला को संज्ञान में लेते हुए जांच करने का निर्देश दिया है।