Orange hindi lohardaga live

युवा बदलेंगे झारखंड की तस्वीर और तकदीर : जयराम महतो

By Team orangehindi

General
युवा बदलेंगे झारखंड की तस्वीर और तकदीर : जयराम महतो

21वें कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, मुरुमगढ़ा की टीम बनी विजेता

कुडू | टाटी स्थित संत विनोबा भावे स्टेडियम में टीएफसी टाटी के तत्वावधान में आयोजित 21वें कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी स्टेडियम पहुंचे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरी विधायक सह जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो शामिल हुए। उन्होंने कहा कि झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने में युवाओं की अहम भूमिका होगी। उन्होंने युवाओं से भगत सिंह के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील की। महतो ने राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए उन्हें अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर जागरूक होकर आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना भी की।

जेएलकेएम के उपाध्यक्ष देवेंद्र महतो ने कहा कि युवाओं की लड़ाई केवल खेल के मैदान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्हें समाज और अपने अधिकारों के लिए भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

प्रतियोगिता में हीरा छोटानागपुर मुरुमगढ़ा की टीम ने खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 75 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। आदिवासी नदिया छात्रावास लोहरदगा की टीम उपविजेता रही। अफान क्लब लापुंग ने तीसरा और एंजल एफसी खरका ने चौथा स्थान हासिल किया।

समारोह में आयशा सिंह, सायना प्रवीण, मजबुल खान, गुड्डू शाहदेव, कृष्ण चिक बड़ाईक, किशोर उरांव, विकास शाहदेव, सन्नी पासवान, अमित सिंह, आशीष राय, अमित गोप, मोहित भगत, दीपक पासवान, विकास भगत, उदय मुंडा, संतोष साहू, अनुपम मुंडा और कनवर खान समेत आयोजन समिति के सदस्य व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

और पढ़ें